भीलवाड़ा | जिला जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में सवा एक साल से बंद विचाराधीन कैदी की करीब 20 फीट ऊंची दीवार से गिरकर मौत हो गई। बंदी जेल की दीवार पर लगी लाइट खराब होने से उसे ठीक करने के लिए चढ़ा था। जेल प्रशासन के अनुसार अभी तय नहीं है कि बंदी को करंट लगा था या सीढ़ी से पैर फिसलने से गिरा। कैदी के परिजन औैर समाज के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और मौत के कारणों पर संदेह जताते हुए मुआवजे की मांग को लेकर शव नहीं उठाने की घोषणा कर दी।


