अवैध मुरूम उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई:बलरामपुर में पोकलेन और 2 हाईवा जब्त, अधिकारी बोले- यह कार्य नियमों का उल्लंघन

बलरामपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध मुरूम उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। दहेजवार बीट में हुई इस कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन और दो हाईवा वाहन जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार, दहेजवार वन परिक्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-343 पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अवैध रूप से निकाली गई मुरूम मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की, जिसमें पाया गया कि मुरूम की खुदाई और उसका परिवहन बिना किसी वैध अनुमति या आवश्यक दस्तावेजों के हो रहा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना ने बताया कि सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही मुरूम मिट्टी के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। यह कार्य नियमों का उल्लंघन कर किया जा रहा था। 3 लाख रुपए का जुर्माना जांच में यह भी खुलासा हुआ कि निर्धारित मापदंडों की अनदेखी करते हुए लगभग 6600 घन मीटर क्षेत्रफल में अवैध खुदाई की गई थी। इस मामले में वन विभाग की ओर से करीब 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाए जाने की प्रक्रिया जारी है। बिना रॉयल्टी चुकाए मुरूम की ढुलाई इसके अलावा बिना रॉयल्टी चुकाए वाहनों से मुरूम की ढुलाई की पुष्टि भी हुई है। निखिल सक्सेना ने बताया कि अवैध उत्खनन कंपार्टमेंट नंबर P 3792 से किया जा रहा था। मामले में आगे की कागजी कार्रवाई जारी है और दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *