PRSU की महिला क्रिकेट टीम भुवनेश्चर रवाना:ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी में लेंगी हिस्सा, 16 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की महिला क्रिकेट टीम ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता किस यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 यूनिवर्सिटी की टीम हिस्सा लेंगी। टीम की रवानगी से पहले विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, कुलसचिव डॉ. शैलेन्द्र पटेल, क्रीड़ा निदेशक प्रो. रीता वेणुगोपाल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजीव चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने की कामना की। टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी राहुल कुमार पासवान के पास है, जबकि डी. विजय टीम के कोच हैं विश्वविद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि टीम ईस्ट जोन प्रतियोगिता में अपने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करेगी। ये खिलाड़ी लेंगी हिस्सा PRSU की टीम में खुशी तिवारी, प्राची चौबे, बच्छला पवित्रा, मानसी यादव, मेघा, पूनम साहू, कनिका मिश्रा, अनुपा, ममता भगत (कप्तान), श्वेता, डाली, जानवी, निशा वर्मा, देवकी, मानसी यादव और मेघा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *