रायपुर में तीन लाख की ड्रग्स की जब्त:नए साल की पार्टियों में होने वाली थी सप्लाई, पति-पत्नी गिरफ्तार; पलंग की दराज में छिपाया था

रायपुर पुलिस ने कबीर नगर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16.01 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.45 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक हेरोइन नए साल में होने वाली पार्टियों में खपाया जाना था। डील डन हो चुकी थी, लेकिन इससे पहले ही दोनों तस्करों को पकड़ लिया गया। पुलिस फिलहाल ये पता लगा रही है कि दोनों ड्रग्स तस्कर किस पार्टी को माल बेचने वाले थे। और ये ड्रग्स शहर में कहां पहुंचने वाल थी। घर में छिपाकर रखी थी हेरोइन दरअसल 27 दिसंबर 2025 को थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना मिली कि LIG-2/20 कबीर नगर में एक महिला हेरोइन बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान घर के पलंग की दराज में रखी प्लास्टिक जिपर थैली से 16.01 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसका पति जोधा सिंग पंजाब से बिक्री के लिए लाया था। इसी दौरान आरोपी जोधा सिंग भी मौके पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपियों के पास से वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। NDPS एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 261/25, धारा 21(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *