ईएसबी:हर सवाल में लगने वाले समय, माउस एक्टिविटी की होगी मॉनीटरिंग, अफसर भी 5 मिनट पहले ही देख पाएंगे पेपर

परीक्षाओं को लेकर हमेशा विवादों से घिरा रहने वाला कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) नए साल से विभिन्न भर्ती और चयन परीक्षाओं की व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। अब प्रश्न बैंक देने वाली, सिक्योरिटी और परीक्षा आयोजित करने वाली सभी फर्म अलग–अलग होंगी। साथ ही ऑनलाइन मोड पर होने वाली परीक्षाओं में परीक्षार्थी द्वारा की जाने वाली माउस एक्टिविटी को भी वॉच किया जाएगा। किसी ने प्रश्न पत्र औसत समय से पहले कर लिया या परीक्षा के बिल्कुल अंत में ही सभी प्रश्नों के उत्तर दिए तो दोबारा चेकिंग की जा सकती है। इसके माध्यम से यह भी देखा जाएगा कि परीक्षार्थी की गतिविधि ऐसी तो नहीं थी कि उसने उसे हल करने में ऐसी तकनीक का उपयोग किया है, जो प्रतिबंधित है। औसत समय से पहले हल करने वाले रडार पर रहेंगे हर एजेंसी की अलग-अलग जिम्मेदारी
ईएसबी की परीक्षाओं में अब तक जो एजेंसी परीक्षा आयोजित करती थी, वही सिक्योरिटी का काम भी करती थी। यानी साइबर सिक्योरिटी, जैमर, सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा एक ही फर्म के हवाले होती थी। लेकिन, अब परीक्षा अलग फर्म लेगी और सिक्योरिटी दूसरी फर्म संभालेगी। इससे सभी की अकाउंटिबिलिटी तय होगी। बेंगलुरू की कंपनी तैयार करेगी पेपर
बेंगलुरू की कंपनी मेटाआई विभिन्न परीक्षाओं के लिए सवाल देगी। परीक्षार्थियों को रेंडमली पेपर मिलेगा। ईएसबी के उच्च अधिकारी भी इसे केवल परीक्षा शुरू होने के 5 मिनट पहले ही देख सकेंगे। सिक्योरिटी का काम नोएडा की इनोवेटिव व्यू कंपनी देखेगी। कौन सी एजेंसी एग्जाम कंडक्ट करेगी, यह भी तय हो चुका है। विशेषज्ञ बोले-जवाबदेही जरूरी… साइबर एक्सपर्ट शोभित चतुर्वेदी कहते हैं, इस प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण मॉनिटरिंग है। कौन क्या करेगा और विवाद होने पर किसकी जिम्मेदारी होगी यह तय होना चाहिए। थर्ड पार्टी पर नजर रखना थोड़ा कठिन है। परीक्षा होने पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। संदेहास्पद गतिविधि निगरानी के दायरे में
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से तो निगरानी होगी ही, परीक्षार्थियों की संदेहजनक गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। मसलन हर प्रश्न को हल करने में लगने वाला समय, औसत समय से पहले या बाद में पेपर हल करना आदि बिंदु इसमें शामिल रहेंगे।
-साकेत मालवीय, डायरेक्टर, कर्मचारी चयन मंडल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *