भीलवाड़ा | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुवाणा और आयुष्मान आरोग्य शिविर का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुवाणा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान आरोग्य शिविर का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए। डॉ. गोस्वामी ने चिकित्सा संस्थान में निरीक्षण के दौरान ईकेवाईसी आयुष्मान योजना की प्रगति बढ़ाने और आईपीजी मामलों में वृद्धि के निर्देश दिए। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों में लैब सुविधाओं को मजबूत बनाने और स्फूटम जांच प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को कहा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सिलवाड़ा और पांडरू में निरीक्षण… प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गुरुवार को आसींद उपखंड क्षेत्र के सिलवाड़ा और पांडरू गांवों में निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को आयुष्मान ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने और अधिक से अधिक लाभार्थियों को शामिल करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. गोस्वामी ने 17 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करेड़ा में आयोजित होने वाले आयुष्मान आरोग्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा भी की और चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ. मनोज बसेर, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। जिले में वयस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होगा … भीलवाड़ा जिले में वयस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम को प्रारंभ करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत शाहपुरा, बनेड़ा, जहाजपुर और कोटड़ी क्षेत्रों के चिकित्सा अधिकारियों को आज जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि सर्वे और प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी माह से जिले में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान से क्षय रोग की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस संबंध में सीएमएचओ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र की पूर्व तैयारी की समीक्षा की और कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए। प्रशिक्षण में जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रदीप कटारिया, और डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


