भगत सिंह स्पोर्ट्स ने जीता फाइनल खिताब:32 टीमों में हुआ रोचक मुकाबला, हर साल टूर्नामेंट करवाने के किए जाएंगे प्रयास

विजय सिंह पथिक नगर एव भगत सिंह क्लब द्वारा क्लब के ही दिवंगत सदस्य गोपाल गुर्जर की स्मृति में चार दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।टूर्नामनेट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। डेली रात को दूधिया रोशनी में मैच खेले गए जिसमे खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आयोजन समिति के हिमांशु शुक्ला ने बताया की विजय सिंह पथिक नगर एव भगत सिंह क्लब द्वारा क्लब के ही दिवंगत सदस्य गोपाल गुर्जर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शहर की 32 टीमों ने भाग लिया। फर्स्ट टीम को 25000 सेकंड टीम को 15000 और थर्ड टीम को 7000 इनाम एव ट्रॉफी दी गई। फर्स्ट पर भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब,सेकंड मेवाड़ क्लब, थर्ड पर बापू नगर की टीम रही।टूर्नामेंट में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिला। हर वर्ष इस तरह का आयोजन करवाने का प्रयास करेंगे। इनकी रही मोजूदगी आयोजन समिति सदस्य रविन्द्र प्रताप , शिवराज भोई, देवेंद्र शर्मा , महेंद्र प्रताप, आयुष पालीवाल, अभिषेक, पिंटू ,सुभाष सोनी ,शुभम कोगटा मोजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *