पार्षद कालरा विवाद, जीतू यादव अब भी गायब:फरार आरोपियों की तलाश, अब तक 15 गिरफ्तार, फास्ट्रैक कोर्ट में चलाएंगे केस

पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर बेटे से बदसलूकी करने और गुंडागर्दी करने वाले फरार बदमाशों की तलाश में स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) शहर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। दो टीम प्रदेश के बाहर मुख्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हैं। अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जीतू यादव गायब है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा है कि एसआईटी की टीमें पड़ताल में जुटी हैं। वायरल हुए वीडियो में जो 40 चहरे नजर आ रहे हैं, उन सभी को चिह्नित कर गिरफ्तार करेंगे। पूरे मामले को पुलिस फास्ट्रैक कोर्ट में भी ले जाएगी और जल्द से जल्द आरोपियों को कठोर सजा दिलाएगी। इधर, घटना में पार्षद के घर हमला करने आए आरोपियों की गाड़ियों के काफिले का दूसरा वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियों में जीतू यादव के गुंडे जिन कारों से आए थे, उनकी भी पुलिस पड़ताल कर रही है। इस वीडियों को भी जांच में शामिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *