गोविंद ​राजपूत की जांच के मामले में कांग्रेस ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए

प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के रिश्तेदारों की बेनामी संपत्तियों की जांच इनकम टैक्स विभाग द्वारा करने के मामले में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि एजेंसियों की जांच में भाजपा नेताओं के यहां से करोड़ों की अकूत चल-अचल संपत्ति निकल रही है। 200-500 करोड़ की राशि और 50-50 किलो सोना निकल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आडंबर और इवेंट की राजनीति से बाहर निकलें और जनता के बारे में कुछ सोचें। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि अब तक मंत्री के रिश्तेदारों के नाम आए। कृषि आय और इन जमीनों के लेन-देन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एक्स पर ट्वीट कर पूछा कि क्या सीएम और भाजपा इस पर चुप रहेंगे। जनता जवाब चाहती है कि इस भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कब होगी? उमंग सिंघार ने भी इस मामले में ट्वीट करके पूछा कि ये मंत्री जनसेवा के लिए राजनीति में आए हैं या रिश्तेदारों की संपत्ति बढ़ाने? आश्चर्य इस बात का है कि आज के जमाने में भी लोग 50 एकड़ जमीन दान देने लगे। उन्होंने लिखा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस लाड़ले नेता पर क्या मौन बाबू की सरकार कोई कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *