भूपेंद्र सिंह ने कहा:साबित कर दें तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा

सागर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक हेमंत कटारे परिवहन घोटाले के आरोपियों से मैनेज होकर मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। परिवहन मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल में सौरभ शर्मा कभी भी मेरी विधानसभा खुरई के चेकपोस्ट पर पदस्थ नहीं रहा। कटारे सौरभ की मालथौन में मेरे कार्यकाल में पोस्टिंग की तारीख या आदेश दिखा दे या इस आरोप को प्रमाणित कर दें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। मैं कटारे पर मानहानि का केस करूंगा। भूपेंद्र ने कहा कि कटारे बताएं कि ऐसी कौन सी नोटशीट है, जिसमें मैंने सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए अनुशंसा, सिफारिश या अनुमोदन किया हो? यह तो बहुत दूर की बात है। मैंने विचार करने के लिए भी लिखा हो तो वह नोटशीट बता दें। भूपेंद्र सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कटारे पत्रकार वार्ता में मानहानि का केस करूंगा कटारे पर हमलावर होते हुए सिंह ने कहा कि महिला पत्रकार के साथ बलात्कार के केस में एफएसएल जांच में बलात्कार की रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव कैसे कराई गई, अब यह कहानी मैं भी बताऊंगा। भोपाल में आईएसबीटी पर पेट्रोल पंप समेत तमाम संपत्तियां कहां से आईं, भाई योगेश कटारे पर 35 आपराधिक केस कब से चल रहे हैं। आईएसबीटी की झुग्गियों से गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर की बिक्री का कारोबार किसके संरक्षण में होता है, इसकी जांच के लिए मैं पुलिस को पत्र लिखकर बताने जा रहा हूं। भूपेंद्र ने कहा कि जांच एजेंसियों को कटारे की कॉल डिटेल निकालनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि वे परिवहन घोटाले के किस आरोपी से मैनेज हैं। कहीं उनके खुद के तार तो परिवहन घोटालों से नहीं जुड़े?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *