ग्वालियर में बुजुर्ग महिला से नकली पुलिसकर्मी बनकर लूटी चूड़ियां:24 घंटे बाद भी बदमाश बेसुराग, पुलिस खंगाल चुकी 200 से ज्यादा CCTV कैमरे

ग्वालियर में नकली पुलिसकर्मी बनकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंदा रामानी से सोने की चूड़ियां लूटने वाले दो अज्ञात बदमाशों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बदमाशों ने चेकिंग का भय दिखाकर महिला से लगभग 3 लाख रुपए मूल्य की दो तोला सोने की चूड़ियां लूटकर ले गए थे। यह घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी इलाके में हुई थी। बुजुर्ग महिला चंदा रामानी विजय नगर अपने दामाद और बेटी से मिलने के बाद टहलकर अपने घर लौट रही थीं, तभी बदमाशों ने उन्हें रोका था। उस दौरान बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को चेकिंग के नाम पर डराया था। उन्होंने बुजुर्ग महिला से सोने की चूड़ियां उतरवा लीं और उन्हें कागज में लपेटकर पीतल की चूड़ियां थमा दीं। बदमाशों ने महिला से कहा कि घर जाकर खोलकर पहन लेना। लूट की वारदात के बाद महिला ने झांसी रोड थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से हर 100 मीटर की दूरी पर लगे करीब एक दर्जन से अधिक CCTV कैमरे खंगाले हैं। बता दें कि पुलिस पिछले 24 घंटों में 500 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर चुकी है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने इस मामले में पुराने अपराधियों को भी थाने बुलाकर पूछताछ की है। जिससे अज्ञात बदमाशों का कुछ सुराग लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *