इंदौर पुलिस कमिश्नर ने रखा साल भर का लेखा-जोखा:5 थानों में बढे़गा बल, 3 नए थाने होंगे शुरू; जहां ज्यादा अपराध वे जगहें चिह्नित

इंदौर पुलिस कमिश्नर ने साल भर के अपराधों को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने गंभीर अपराधों और स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि शहर में जल्द ही 5 थानों में बल बढ़ाया जाएगा। वहीं अन्य तीन थानों को भी अनुमति मिलेगी। उन्होंने 31 दिसंबर को लेकर विशेष चेकिंग किए जाने की बात भी कही। पलासिया पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सालभर के अपराधों के आंकड़ों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने सोशल पुलिसिंग पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। उनका कहना था कि ट्रैफिक को लेकर जल्द ही शहर में बड़े प्लान लाए जाएंगे, लेकिन इसके पहले जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जो काफी बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न संस्थाओं की मदद से इंदौर पुलिस द्वारा शहर में 1100 हेलमेट का वितरण किया जा चुका है। 5 थानों में बढ़ेगा बल, 3 नए थाने
शहर में बढ़ रहे अपराधों और थानों में बल की कमी को लेकर भी उन्होंने समीक्षा की। इसमें उन्होंने तिलक नगर, द्वारकापुरी सहित करीब 5 थानों में बल की कमी होने की बात कही और यहां जल्द ही बल बढ़ाने की बात कही। वहीं उन्होंने चंदन नगर, लसूडिया और बाणगंगा में तीन नए थाने शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द ही शासन से अनुमति मिलने वाली है, जो पहले से स्वीकृत है। 31 दिसंबर पर विशेष चेकिंग अभियान
उन्होंने बताया कि सभी डीसीपी ने अपने-अपने इलाकों के होटल और रिसॉर्ट मालिकों के साथ बैठक ली है। उन्होंने 31 दिसंबर के कार्यक्रमों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस की टीमें, थाना मोबाइल के साथ 112 को भी अलर्ट पर रखा है। इसके अलावा महिला पुलिस को भी इस दौरान विशेष जगहों पर तैनात करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सड़कों पर हंगामा करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर कई विषयों पर चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *