प्रिंसिपल पर छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप:कन्या हाई स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत, पहले आ चुका ऐसा मामला

रीवा के शासकीय कन्या हाई स्कूल गंगेव के प्रिंसिपल पर छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्राओं द्वारा कथित तौर पर अशोभनीय व्यवहार और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले के सामने आते ही रीवा से लेकर भोपाल तक प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। छात्राओं ने कलेक्टर से शिकायत की है। छात्राओं के गंभीर आरोप छात्रावास में रहने वाली कुछ नाबालिग छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा उनके साथ बार-बार अशोभनीय व्यवहार किया गया। छात्राओं का कहना है कि डर और दबाव के कारण वे लंबे समय तक इस विषय पर खुलकर बोल नहीं सकीं। अभिभावकों के हस्तक्षेप से सामने आया मामला बताया जा रहा है कि जब अभिभावकों ने अपनी बेटियों के व्यवहार में असामान्य बदलाव देखा, तो उन्होंने छात्रावास पहुंचकर जानकारी ली। बातचीत के दौरान कई छात्राओं ने एक जैसी शिकायतें सामने रखीं, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। मामले में प्रभारी कलेक्टर सौरभ सोनवड़े ने बताया कि यह गंभीर मामला है। मेरे पास आज शाम ही संज्ञान में आया है। हम तत्काल जांच बिठा रहे हैं। बारीकी से जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर मामले में तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वार्डन की भूमिका पर भी उठे सवाल छात्रावास की वार्डन द्वारा यह स्वीकार किए जाने की बात सामने आई है कि पूर्व में भी एक शिकायत मिलने पर प्रिंसिपल को मौखिक चेतावनी दी गई थी। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यदि पहले से शिकायत थी, तो उस समय औपचारिक और सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। मामला दबाने के प्रयास के आरोप अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत सामने आने के बाद मामले को आपसी समझौते के जरिए दबाने की कोशिश की गई। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह मामला और अधिक गंभीर हो जाता है। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपी प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित किया जाए। मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए। दोष सिद्ध होने पर कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *