मावठ के बाद अलवर मे कोहरा:गांवों में कहीं कोहरा अधिक कहीं धूप निकली

अलवर जिले में मावठ होने के बाद शुक्रवार को भी कोहरा छाया है। गांवों में कहीं कोहरा अधिक है तो कहीं कम। कुछ जगहों पर सुबह धूप भी निकल आई। दिन में शीतलहर होने से कंपकंपी बरकरार है। जहां धूप निकल आती है वहां सर्दी से राहत है। बाकी जगहों पर दिन में भी कड़ाके की सर्दी है। पिछले दो-तीन दिनों में सर्दी का असर इसलिए बढ़ गया था कि बारिश होती रही। गलन बढ़ने और शीतलहर चलने से दिन का तापमान गिर गया था। अब वापस धूप निकलने की संभावना बनी है। जिससे सर्दी का असर कम हो सकता है। अलवर शहर में भी शुक्रवार सुबह हल्की धूप निकली है। लेकिन कोहरा होने के कारण सुबह सुबह धूप का असर नहीं के बराबर है। जिले में इस बार फसलो ंपर राैनक है। जनवरी के महीने में दो-तीन बार मावठ होने से फसल अच्छी हैं। सरसों की फसल अब पकाव की तरफ बढ़ेगी। फली लदाव पर आ गई है। वहीं गेहूं की फसल भी जोरदार है। गेहूं की फसल को अभी सर्दी की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *