सवाई माधोपुर में फिर से मावठ के बाद शीतलहर का दौर जारी है। यहां सुबह यहां घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी घटकर 10 से 20 मीटर पर पहुंच गई। मावठ के बाद अब यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सिंगल डबल डिजिट से सिंगल डिजिट में पहुंच गया। एक सप्ताह में मौसम का हाल सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आगामी दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से यहां मौसम में बदलाव देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगली दो दिन तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इस दौरान यहां शीतलहर का असर भी बना रहेगा।


