सीकर में 19 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट:22 जनवरी से फिर होगी बारिश,आज पारे में मामूली बढ़ोतरी

ड्राई मौसम के बीच आज सीकर में पारे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह सीकर के रानोली,बावड़ी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा भी छाया रहा। फिलहाल सीकर में 20 जनवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान सीकर में कोहरा छाया रहेगा। वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में गुरुवार को भी सुबह घना कोहरा छाया था। फिलहाल जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर में 20 जनवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। सीकर में 19 जनवरी तक घना कोहरा छाने का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं 20 जनवरी के बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा क्योंकि 22 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रदेश के मौसम में एक्टिव होने जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी। सीकर में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि जिले के लोगों को इस जनवरी महीने में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि जनवरी महीने में कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। जनवरी महीने में न्यूनतम तापमान ज्यादातर सिंगल डिजिट में ही रिकॉर्ड किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *