बानसूर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारी को मारी टक्कर:गंभीर हालत में कोटपूतली किया रेफर, बहन के घर जा रहा था

बानसूर में गुरुवार शाम को दांतली पहाड़ी के पास अलवर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार टोडिया का बास निवासी मनीष कुमार यादव पुत्र बलबीर यादव अपनी बहन के घर पेहल जा रहा था। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल निशुल्क रोटी बैंक एम्बुलेंस के जरिए बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोटपूतली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *