BCCI आयोजित मेन्स अंडर-16 विजय मर्चेंट मल्टी डे ट्रॉफी 2025 में छत्तीसगढ़ और पंजाब U-16 के बीच पांचवां मुकाबला 29 से 31 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला, जहां छत्तीसगढ़ ने दिन का खेल खत्म होने तक 14 रन की बढ़त बना ली। छत्तीसगढ़ की पहली पारी 114 रन पर सिमटी पंजाब U-16 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। छत्तीसगढ़ की टीम पहली पारी में 40.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से चंद्रांश यादव ने नाबाद 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा अंशुमन ठाकुर ने 20 रन और अनिकेत कुजूर ने 15 रन का योगदान दिया।पंजाब की ओर से शिवम मत्री ने 4 विकेट जबकि जैविन ने 3 विकेट झटके। पंजाब की पहली पारी 136 रन, मिली बढ़त पंजाब U-16 ने अपनी पहली पारी में 61.2 ओवर में 136 रन बनाए। अभिषेक राजपूत ने नाबाद 39 रन की पारी खेलकर टीम को पहली पारी की बढ़त दिलाई। उपदेश्वर सिंह ने 21 रन और साहिब जोतवीर सिंह ने 20 रन बनाए।छत्तीसगढ़ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटिया ने 4 विकेट और यथार्थ सिंह चौहान ने 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ की मजबूत शुरुआत दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छत्तीसगढ़ ने दूसरी पारी में 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे। अनिकेत कुजूर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।पंजाब की ओर से अभिषेक राजपूत ने 2 विकेट लिए। दूसरे दिन का हाल दिन का खेल समाप्त होने पर छत्तीसगढ़ को कुल 14 रन की बढ़त हासिल है। तीसरे दिन मुकाबले के और रोमांचक होने की उम्मीद है।


