बोकारो | बोकारो जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल दिनेश प्रसाद शर्मा की अगुवाई मे चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक से मुलाकात कर हस्ताक्षरयुक्त एक मांग पत्र सौंपा। इसमें एसडीओ कोर्ट चास परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को रखा गया। इस पर विधायक उमाकांत रजक ने उक्त मसले को उपायुक्त के समक्ष रखने और समाधान करने का भरोसा दिया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने अधिवक्ता हित में चंद्रपुरा, दुग्दा, जरीडीह थाना को बोकारो कोर्ट से जोड़ने के लिए सरकार से पहल करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए जोरदार पहल करने की मांग की है। मौके पर अधिवक्ता शंकर डे, राजश्री, अतुल रवानी आदि मौजूद थे।


