वेट मशीन के मेंटेनेंस से विक्रताओं को होने वाले खर्च से निजात दिलाएं : झा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरुवार को सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार में बोकारो जिला फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा ने कहा कि सभी जन वितरण दुकानों में सर्वर की कमी से निजात दिलाने के लिए 4जी या 5जी ई-पॉश मशीन लगाई जानी चाहिए। ई-पॉश मशीन से जुड़े इलेक्ट्रानिक वेट मशीन के रिपेयर में विक्रेताओं को लगने वाले खर्च से निजात दिलाई जाए। सभी राज्यों को आदेश दिया गया है कि बिक्री पंजी, भंडार पंजी की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सभी कुछ ऑनलाइन हो गया है। इसके बावजूद दुकानदारों को पदाधिकारियों द्वारा पंजी रखने के लिए बाध्य किया जाता है। लाचार, बीमार और वृद्ध विक्रेताओं को उनके आश्रितों को ट्रांसफर किया जाए। विभाग द्वारा वेट मशीन का नवीकरण विभाग को खुद करना है, लेकिन माप-तौल वाले विक्रेताओं से जबरन वसूली कर रहे हैं। डोर स्टेप डिलीवरी की कार्यशैली से दुकानदार त्रस्त है। ग्रीन राशन कार्ड के चावल, दाल और कोरोना अवधि के कमीशन के साथ मार्च 2024 तक सभी बढ़ाए गए कमीशन की राशि का भुगतान किया जाए। मौके पर अध्यक्ष हरिनंदन प्रसाद सिंह, हितेश झा, राजेश्वर सिंह, अजय कुमार जायसवाल, उसमान अंसारी, निरंजन सिंह चौधरी, ध्रुव कुमार रजक, रउफ अंसारी, राजेंद्र रजक, नारायण शर्मा, गोपाल नायक, वशिष्ठ सिंह चौधरी, श्रीराम हेंब्रम, सुरेश अग्रवाल, श्यामल कुमार झा, अनवर हुसैन, निताई चंद्र महतो, रामकृष्ण राय, राजेश कुमार वर्मा, सिकंदर राय आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *