एजुकेशनल सेमिनार का आयोजन 18 जनवरी को

बोकारो | एजुकेशनल सेमिनार का आयोजन 18 जनवरी को शाम 4 बजे मानसरोवर गार्डेन आशालता सेक्टर-5 में किया जाएगा। उक्त आयोजन पेस आईआईटी-मेडिकल बोकारो शाखा की ओर से किया जाएगा। उक्त जानकारी सेंटर इंचार्ज रंजीत कुमार मित्रा ने दी। बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची के काउंसलर विकास कुमार होगें, जो बच्चों को आईआईटी, मेडिकल व ओलंपियाड में कैसे तैयारी करें, इसके बारे में जानकारी देंगें। कार्यक्रम में कक्षा 7, 8, 9, 10, 11 व 12 के विधार्थी अपने माता-पिता के साथ सम्मिलित होंगे। मौके पर सेंटर के क्षितिज पांडेय, शंभु कुमार, पार्थ सारथी मिश्रा, शैलेश कुमार चौधरी, पूजा कुमारी, लतिका सिंह, शोभा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *