बोकारो | भोजपुरी परिवार बोकारो का वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह 18 जनवरी को वीर कुंवर सिंह पार्क सेक्टर-4 में 11 से होगा। यह मीडिया प्रभारी राजेश्वर सिंह ने दी। बताया की मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर इंचार्ज बीएसएल बीके तिवारी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक बिरंची नारायण, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम में भोजपुरी परिवार के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए संरक्षक रत्न देव सिंह, मो. एमए सिद्दीकी व स्व. गिरजा शंकर पांडे तथा साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सुखनंदन सिंह सदय को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोकगीत गायकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


