सिटी रिपोर्टर | बोकारो भाकपा (माले) की ओर से गुरुवार को शहीद महेंद्र सिंह का शहादत दिवस डीसी कार्यालय बोकारो धरना स्थल पर मनाया गया। अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य जेएन सिंह ने व संचालन दिलीप तिवारी ने किया। सर्वप्रथम महेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान माले जिला सचिव देवदीप सिंह िदवाकर, वरिष्ठ नेता दिलीप तिवारी, जेएन सिंह, लोकनाथ सिंह, दुलाल प्रमाणिक, अभिलाष भगत, एसएन प्रसाद, आरपी वर्मा, केडी पंडित, अधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्या ने वक्तव्य रखा। वक्ताओं ने कहा कि आज शहीद महेंद्र सिंह का 20वां शहादत दिवस है। झारखंड को बने पांच साल भी नहीं हुआ था और झारखंड की जनता की आकांक्षा परवान चढ़ी थी, तब ये झारखंड के जनता की आवाज बनकर जनता के संघर्षों का नेतृत्व कर रहे थे। सरकार ने इसे चुनौती के रुप में लिया। इसलिए तत्कालीन अर्जुन मुंडा की सरकार ने इन्हें अपने रास्ते से हटवा दिया। लेकिन आज भी झारखंड की जनता का ये प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं और सब दिन बने रहेंगे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा की लड़ाई जारी है। विकसित झारखंड का उनका सपना अधूरा है, इसे पूरा करने का संकल्प लें। मौके पर अशोक प्रसाद, देवब्रत चक्रवर्ती, जगदीश कर्मकार, बलदेव पासवान, एसजीके सिंहा, योगेन्द्र ठाकुर, संजय कुमार, अमर चक्रवर्ती, सुधामल शेखर, सुरेश महतो, हरेन्द्र सिंह, तपन सरकार, सीए कुमार, राजेश दत्ता आदि थे।


