मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मंगलवार को आष्टा शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। वे भोपाल-इंदौर बायपास मार्ग पर स्थित एक निजी रिसॉर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। अपने संबोधन में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस परिवार से उनका पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने बताया कि यह परिवार आजादी के समय से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। सिंह ने स्वर्गीय पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर और उनके पूरे परिवार से अपने पारिवारिक रिश्ते का विशेष उल्लेख किया। इस अवसर पर परिवार के महेंद्र सिंह ठाकुर टीपाखेड़ी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आष्टा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मीना विनीत सिंगी मित्र मंडल ने श्री सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष मीना सिंगी, महेंद्र सिंह ठाकुर टीपाखेड़ी, योगेंद्र सिंह ठाकुर, विनीत सिंगी, राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में परिवारजन और क्षेत्रीय कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।


