सेक्टर 9 में भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के लिए किया गया भूमि पूजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-9 डी में धर्म जन जागरण समिति द्वारा आयोजित होनेवाले श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के लिए वैशाली मोड़ मैदान में पंडाल निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया गया। समिति ने इसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भाग लेने की अपील की है। यह कथा 7 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक चलेगी। 7 जनवरी को कलश यात्रा में अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल होने का अपील की गई है। कलश यात्रा के बाद शाम 4 से कथा का शुभारंभ होगा, जो 14 जनवरी को हवन के साथ समाप्त होगा। इस कथा के प्रवक्ता सचिन कौशिक जी महाराज होंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार चौधरी, एके वर्मा, ललन कुमार निषाद, विनय किशोर, ब्रज दुबे, मनीष कुमार पाण्डेय, रवि शंकर, गौरांग चंद्र पातर, कुलदीप महतो, अजीत कुमार, रामनरेश प्रसाद, अशोक महली, सुजीत कुमार, जयंत दत्ता, नंदू प्रसाद, राजीव कुमार, हरेराम, विकास राजहंस, सुनील कुमार महतो, सुमीत कुमार, अरुण कुमार, रामकुमार, विजय कुमार महतो, सतेंद्र गुप्ता, अनमोल कुमार आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *