आईपीएस लता मनोज सहित 35 को मिलेगी डीजीपी डिस्क

पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 11 आईपीएस सहित 35 कार्मिकों को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में डीजीपी राजीव शर्मा ने मंगलवार को आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार एडीजी लता मनोज कुमार, आईजी प्रफुल्ल कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमान भोमिया, डॉ. रवि, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, आनंद शर्मा, जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी, आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रीय, आरपीएस मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना, वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा, आरएसी चतुर्थ बटालियन के कमांडेंट समीर दुबे, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक रानू शर्मा, एडिशनल एसपी मिताली गर्ग, इंस्पेक्टर धीरज वर्मा, गुंजन सोनी, दीपक यादव, एएसआई अनिल कुमार शर्मा, भरतपुर से हैड कांस्टेबल मंगतूराम, कांस्टेबल शशिकांत कटारा, एसडीआरएफ से हैड कांस्टेबल रोशन लाल, कांस्टेबल ओमदान चारण, सज्जन सिंह, मनिन्द्र सिंह, श्रवणराम, नेतरात, श्रवण राम गुगड़, भेराराम, राधेश्याम, नत्थी लाल मिर्धा, घमूराम व आरपीए से कांस्टेबल रानी कुमारी को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। साथ ही डीजीपी ने एडिशनल एसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनिया व इंस्पेक्टर नीलिमा अग्निहोत्री को डीजीपी प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *