जयपुर | राजस्थान ग्रिडीरॉन एसोसिएशन की ओर से आयोजित जयपुर डिस्ट्रिक्ट फ्लैग फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में अंबर लायंस विजेता रही। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की दर्जन भर से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर्स इंचार्ज दीपक सोगानी, स्पोर्ट्स ऑफिसर वैभव टोपीवाला समेत अन्य लोगों ने आयोजन में यूनिवर्सिटी की ओर से महती भूमिका अदा की।


