जयपुर | टर्बन ग्रुप की ओर से आयोजित न्यू ईयर शॉपिंग कार्निवाल का शुभारंभ हुआ। जुडिओ के पास वीटी रोड, मानसरोवर में आयोजित इस कार्निवाल में पहले दिन बड़ी संख्या में विज़िटर्स पहुंचे और शॉपिंग व मनोरंजन का आनंद लिया। कार्निवाल 4 जनवरी तक जारी रहेगा। यहां फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, हैंडलूम, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट्स सहित घरेलू उपयोग की अनेक वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। न्यू ईयर अवसर पर विशेष छूट व ऑफर्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


