जयपुर | जयपुर शहर में संचालित इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआर-112) की मॉनिटरिंग का प्रभार बदला है। ईआर अब कंट्रोल रूम के निर्देश पर ही चलेगी। एडिशनल कमिश्नर कानून-व्यवस्था डॉ. राजीव पचार ने कमिश्नरेट के सभी एसएचओ को निर्देश जारी किए है। ईआर की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रिस्पॉन्स टाइम को 17 मिनट घटाकर 14 मिनट तक पहुंचाया। इसे जल्द 10 मिनट तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। {कुछ जगह ईआर को संबंधित थाना एसएचओ या एचएम बिना कंट्रोल रूम को बताए ही वीआईपी रूट-लाइन या अन्य कार्यों में काम ले रहे थे। इसका संचालन अभय कमांड सेंटर से सूचनाओं के आधार पर होना है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही नजदीकी ईआर को सबसे पहले मौके पर भेजा जाता है।


