लेफ्ट फ्री लेन में आड़े आ रही संरचना को हटाएगा निगम

शहर में नगर निगम की ओर से बहुत जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सड़क व नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके अलावा लेफ्ट फ्री लेन में आड़े आ रही संरचना को हटाया जाएगा। नव वर्ष के मौके पर हाट-बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ेगी। इस दौरान वाहन मालिकों से निर्धारित दर से अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने मंगलवार को इंफोर्समेंट टीम के साथ बैठक करते हुए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *