एक्वा वर्ल्ड के नव वर्ष मेला कार्निवल के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण कैटवॉक प्रतियोगिता थी, जिसमें युवकों और युवतियों को रैंप वॉक िकया। जज के सवालों का जवाब भी िदया। निर्णायक के रूप में पूनम आनंद, फेमिना मिस इंडिया ईस्ट जोन विजेता रिया नंदिनी, प्रियांशु राज, जयंत मिश्रा उपस्थित थे। स्मृति को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण रांची की मिस दिवा का खिताब मिला, जबकि दूसरे स्थान पर प्राची और तीसरे स्थान पर तनिष्का रही। पृथ्वी को मिस्टर हंक का खिताब मिला जबकि दूसरे स्थान पर उज्ज्वल और तीसरे स्थान पर मिन्हाज रहे। महिलाओं ने बेस्ट साड़ी कंपटीशन में मेड इन इंडिया गाने के थीम पर कैटवॉक किया। बेस्ट साड़ी का पुरस्कार सपना, अंकिता व मोना को िमला। फैंसी ड्रेस कंपटीशन में भी बड़ी संख्या में बच्चे आए थे। बच्चों के लिए चॉकलेट ईटिंग कंपीटिशन में 300 से ज्यादा बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। बच्चों ने जमकर चॉकलेट खाए और इनाम जीता।


