डॉ. विनोद तिवारी की 3 पुस्तकों का विमोचन

रांची के रहने वाले प्रख्यात शिक्षाविद् व लेखक डॉ विनोद कुमार तिवारी की 3 सांस्कृतिक पुस्तकों ‘रामायण कथा की विश्व यात्रा’, ‘हमारी सांस्कृतिक राष्ट्रीयता’ व ‘पूर्वजों की पुण्यभूमि’ के संस्करण का विमोचन नई दिल्ली में हुआ। इनका प्रकाशन मोतीलाल बनारसीदास प्रकाशक द्वारा किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में जूना पीठ के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि थे। अध्यक्षता राम बहादुर राय ने की। विशिष्ट वक्ताओं में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण की पूर्व अध्यक्ष व आईसीएचआर की सदस्य प्रो सुष्मिता पांडेय, कला निधि प्रभाग के प्रमुख व आईजीएनसीए के डीन प्रो रमेश चंद्र गौड़ व दिल्ली विश्वविद्यालय की पूर्व संकाय सदस्य डॉ शशि तिवारी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *