जैक : पिछली बार 1,669 ने छात्रों ने किया था क्वालीफाई, 17 जनवरी तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा रहे हैं। केंद्रीय योजना के तहत कुल एक लाख सीटों में से झारखंड को 1,959 छात्रवृत्ति सीटें मिली हैं, जिन्हें 24 जिलों में आयोजित परीक्षा के माध्यम से योग्य छात्रों में बांटा जाएगा। लक्ष्य है कि इस बार राज्य का एक भी कोटा खाली न रहे। एनएमएमएस योजना के तहत चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह योजना उन छात्रों के लिए जीवन बदलने वाला अवसर है, जो प्रतिभाशाली हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इच्छुक और अर्हता रखने वाले स्टूडेंट्स 17 जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। झारखंड में इस पहले जारी परिणाम के अनुसार 1,669 कक्षा 8 के छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में क्वालीफाई किया था। छात्रवृत्ति आवंटन की कुल संख्या से लगभग 290 कम रही। 1. पात्रता : कक्षा 7 में कम से कम 55% अंक (अनुसूचित जाति/जनजाति को 5% छूट)। सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए। माता-पिता/अभिभावक की आय 3.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय आदि के छात्र पात्र नहीं होंगे। 2. शुल्क : सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 250 रुपए है। एससी एसटी के लिए 125 रुपए है। 3. आवेदन कैसे करेंगे : छात्र पहले ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे, शुल्क जमा करेंगे, प्रिंट निकालकर विद्यालय प्रधान से सत्यापित कराएंगे और फिर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *