पांच प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का स्थानांतरण

रांची| झारखंड अवर शिक्षा सेवा संवर्ग के पांच प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का शुक्रवार को स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में निदेशक, शिक्षा मनोज कुमार के द्वारा आदेश जारी किया गया है। इनमें प्रभाकर कुमार को पटमदा, पूर्वी सिंहभूम से नामकुम, रांची और कल्पना तांती को नामकुम से अनगड़ा, रांची स्थानांतरित किया गया है। कल्पना सिल्ली की बीईईओ के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। गारू, लातेहार में पदस्थापित बीईईओ निर्मला लता को लातेहार के सरयू, बालूमाथ, चंदवा व बरियातू प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह सीमा कुमारी को कैरो, लोहरदगा से स्थानांतरित कर ओरमांझी, रांची और तितुलाल मंडल को तिसरी, गिरिडीह से कोडरमा सदर में पदस्थापित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *