झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और राज्य सरकार ने वर्ष के अंत में शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए 17 वर्षों से लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। पिछले तीन महीनों में लगभग 500 शिक्षकों को स्टेट-1 से स्टेज-2 में प्रोन्नति दी गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष के अंतिम दिनों में प्रोन्नति और तिथि परिवर्तन (डेट ऑफ इफेक्ट) से जुड़े आदेश जारी किए गए। इससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिली है। जुटान अध्यक्ष डॉ जगदीश लोहरा ने कहा कि यह प्रोन्नति समय पर, यानी 2012 में ही दे दी गई होती, तो आज ये शिक्षक चरण-4 से चरण-5 में पहुंचकर एसोसिएट प्रोफेसर बन गए होते। समय पर प्रमोशन नहीं मिलने के कारण दूसरे राज्य के वीसी-प्रोवीसी चयनित हो रहे हैं। जुटान ने मांग की है कि जिन शिक्षकों को अब तक प्रोन्नति नहीं मिल सकी है, उन्हें शीघ्र प्रोन्नति दी जाए। चरण-2 से चरण-3 की प्रोन्नति प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। 2018 में नियुक्त शिक्षकों से चरण-1 से चरण-2 प्रोन्नति से जुड़े दस्तावेज मंगाकर उनकी प्रक्रिया भी पूरी की जाए


