पाली में शुक्रवार को भी तेज सर्दी रही। 11 KM प्रति घंटे स्पीड से चल कोल्ड वेव चल रही थी। ऐसे में धूप निकलने के बाद भी तेज सर्दी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग की माने तो पाली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।अगले कुछ दिन इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। पाली में शुक्रवार की सुबह तेज ठंडी हवा चलने के कारण सर्दी बढ़ी हुई थी। ऐसे में स्कूल जाने वाले स्टूडेंट और घरों से आवश्यक काम से निकलते लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शहर में कई चाय की थड़ियों पर लोग अलाव तापते हुए चाय की चुस्कियां लेकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही नजर आई। मौसम विभाग की ताने तो अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर रहेगा। तापमान में इसी तरह छोड़ा-बहुत उतार चढ़ाव जारी हरेगा।


