सोना-चांदी जेवरात चुराने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:जेवरात गुजरात जाकर ज्वैलर्स को बेचे, खरीदने वाला भी पकड़ा, पाटिया थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की पाटिया थाना पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात और रुपयों की नकबजनी के मामले में वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी जगदीश पिता जीवनप्रकाश खराड़ी और नारायणलाल पिता भीकमचंद सोनी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जीवनप्रकाश ने चोरी किए सोने के जेवरात गुजरात में ईडर के चामुण्डा ज्वैलर्स को बेच दिए थे। जिस पर चामुण्डा ज्वैलर्स के स्वामी नारायणलाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जेवरात को जब्त किया। आरोपी जगदीश को कनबई से पालपादर जाने वाले रोड से पकड़ा था। तिजोरी का लॉक तोड़कर चुराए सोना-चांदी जेवरात
थानाधिकारी मणीलाल पिता कन्हैयालाल असोड़ा ने थाने में रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया कि 7 सितंबर 2024 की रात को वह और उसकी पत्नी दोनों पहली मंजिला मकान में ताला लगाकर बाहर गए थे। उसका लड़का हरिकृष्ण अकेला सोया हुआ था। जब सुबह उनका लड़का नीचे आया तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर देखा तो तिजोरी का लॉक टूटा था। कपड़े सहित अन्य सामान बिखरा था। दूसरे कमरे का भी लॉक टूटा हुआ था। चोर तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर​ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *