कोटा के सोगरिया से महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन:सप्ताह में दो दिन चलेगी,7-7 ट्रिप करेगी,अंता, बारां, अटरू, छबरा गुगोर में ठहराव होगा

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा व महाकुंभ को देखते हुए कोटा के सोगरिया से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09801 / 09802 सोगरिया- बनारस- सोगरिया के बीच 17 जनवरी से 7-7 ट्रिप करेगी। यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस गाड़ी में 5 स्लीपर, 4 थर्ड एसी, 7 थर्ड एसी इकोनामी, 2 सेकेंड एसी, 2 सामान्य श्रेणी कोच, 1 एसएलआर व 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच होंगें। गाड़ी संख्या 09801 / 09802 सोगरिया- बनारस-सोगरिया के बीच स्पेशल ट्रेन सोगरिया से मंगलवार व शुक्रवार को 17, 21, 24 जनवरी, 7, 14, 18 व 21 फरवरी को चलेगी। वहीं बनारस से बुधवार और शनिवार 18, 22, 25 जनवरी, 8, 15, 19 व 22 फरवरी को चलेगी। गाड़ी सं 09801 सोगरिया से बनारस के लिए अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सोगरिया से सुबह 08:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.15 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 09802 बनारस से सोगरिया के लिए अपने प्रारम्भिक स्टेशन बनारस से दोपहर 2.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 3.45 बजे सोगरिया पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सोगरिया से बनारस के बीच अन्ता, बारां, अटरू, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, मूंगावली, मालखेड़ी, खुरई, नरयावली, सागर, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, रीठी, कटनी, झुकेही, मैहर, सतना, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार स्टेशनों पर रुकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *