भारतीय व्यापार मंडल ने प्रदेश की इकाइयां की भंग

भास्कर न्यूज| अमृतसर भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश प्रधान राजीव अनेजा ने प्रदेश की समस्त इकाइयां भंग कर दी। यह फैसला व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया। अनेजा ने बताया कि एक साल पूरा होने के कारण अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोगा इत्यादि की इकाइया भंग कर दी गई हैं। जनवरी महीने के पहले हफ्ते से उक्त इकाइयों का पुनर्गठन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल का टेन्योर 1 साल का ही निश्चित किया गया है। हर साल इकाइयों का गठन किया जाता है। समस्त जिलों के प्रधानों के नाम की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल का मुख्य मकसद व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना है। उनकी समस्याएं सरकार तक पहुंचाकर प्रमुख मांगों का हल निकालना है। व्यापार मंडल इसके लिए संघर्षशील है तथा साल 2026 में भी संघर्षरत रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *