डॉ. स्वराज ग्रोवर “टॉप पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित

अमृतसर| राजस्थान की समाज सेवा में अग्रणी संस्था श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा डॉ. स्वराज ग्रोवर को ‘टॉप पर्सनालिटी ऑफ द ईयर-2025’ सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. स्मृति सारस्वत तथा उनकी समर्पित टीम द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. स्वराज ग्रोवर वर्ष 1968 से नारी सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर निरंतर समाज कल्याण कार्य करती आ रही हैं। उनके अथक प्रयासों से अब तक 25,000 से अधिक टूटे-बिखरे परिवारों को पुनः जोड़ा गया, जिससे उनके जीवन में फिर से खुशियां लौट सकीं। डॉ. ग्रोवर के उल्लेखनीय कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक सराहना मिली है। उन्हें हॉलैंड, (यूरोप), सूरीनाम, गुयाना (दक्षिण अमेरिका), लंदन (यूके), मॉरीशस, सिंगापुर, थाईलैंड (दो बार), श्रीलंका, नेपाल (तीन बार), मेलबर्न व सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), बर्मा सहित अनेक देशों में अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *