भाजपा महामंत्री चुघ ने तिरुपति बाला जी में माथा टेका

अमृतसर| बैकुंठ एकादशी के पावन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने तिरुपति बालाजी में अपनी माता कविता चुग के साथ श्रीहरि के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक अनुभव जीवन में नई ऊर्जा, शांति और श्रद्धा का संचार करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन से मन में अपार शांति, गहन श्रद्धा और अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ, जो धर्म और संस्कारों के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। चुघ ने कहा कि आंध्र प्रदेश की पवित्र तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भूलोक वैकुंठम कहा जाता है। भगवान वेंकटेश्वर, भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं, जिन्हें बालाजी या श्रीनिवास के नाम से जाना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *