‘यूथ अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत अवेयरनेस कैंप

अमृतसर| जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अमृतसर द्वारा ‘यूथ अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के मुख्य चरण में केंद्रीय जेल, अमृतसर में एक कानूनी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल की विशेष टीम, जिसमें संदीप सिंह रंधावा, सुनील कुमार और रजनी जोशी सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल थे, ने कैदियों और युवाओं को नशे के गंभीर शारीरिक, मानसिक और कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि कैसे कानूनी सेवाएं संस्थान नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों की मदद कर सकते हैं। जेल के अलावा, जाएलएसए की टीमों, पैनल वकीलों और पैरा-लीगल वॉलंटियर्स ने जिले के विभिन्न गांवों में आउटरीच प्रोग्राम किए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ सशक्त बनाना और उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।अथॉरिटी ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि कम्युनिटी स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से अमृतसर को ‘नशा मुक्त’ बनाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *