स्वर्णकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: राजपूत

अमृतसर| अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर पुलिस चोरी के मामलों में स्वर्णकारों को परेशान करती है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि कोई चोर दुकानदार को गुमराह कर सामान बेचता है, तो दुकानदार उसे पैसे देता है, न कि मुफ्त में लेता है। असली वसूली चोर के परिवार और रिश्तेदारों से होनी चाहिए, क्योंकि चोरी के पैसे से वे ही ऐश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी स्वर्णकारों से वसूली करते हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने व्यापारियों को तंग करना बंद नहीं किया, तो वे इस मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *