शीत लहर की चपेट में अमृतसर:सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा अधिकतम तापमान

अमृतसर| शहर में ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। सुबह के समय शहर घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। दिन के समय भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। नए साल के पहले सप्ताह में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *