घर के बाहर घेरकर युवक पर दातर से हमला, सिर में लगी चोटें

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कत्थूनंगल के गांव चविंडा देवी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पिता और बहन ने किसी तरह युवक को बचाया। हमलावरों ने इसके बाद युवक की कार और घर में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अंकुश बावा ने बताया कि 17 दिसंबर को वह अपने पिता के साथ बाजार चविंडा देवी की ओर जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह गांव में खुशहाल सुंदर के घर के पास पहुंचा, तभी खुशहाल सुंदर उर्फ लवली, भारत सुंदर, विशाल सुंदर और साहिल सुंदर अचानक हाथों में दातर लेकर घर से बाहर निकल आए। खुशहाल सुंदर ने ललकारा मारकर कहा कि अंकुश बावा को पकड़ लो और उसे लड़ाई-झगड़े का मजा चखाओ। इसके बाद आरोपियों युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पर्चा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *