हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ से एक नाबालिग लड़की के शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। विक्रांत नामक युवक 11 जनवरी को लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पीड़िता शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली है, जिसका परिवार वर्तमान में नालागढ़ में रह रहा है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत पीड़िता के पिता टीवीएस कंपनी में कार्यरत हैं और परिवार के साथ नालागढ़ में रहते हैं। जानकारी मिलने पर पिता ने रोहड़ू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धारा 137(2) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की। तलाश में जुटी नालागढ़ पुलिस घटना नालागढ़ के क्षेत्राधिकार में हुई है, इसलिए रोहड़ू पुलिस ने मामले की एफआईआर नालागढ़ पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर दी है। नालागढ़ पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस नाबालिग लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है।


