1 जनवरी से शुरु होगी राजेन्द्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता

गुना|प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 33वीं स्व. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी स्मृति ओके कप 8 विकेट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 जनवरी 2026 से रेलवे स्टेडियम, गुना में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अधिकतम 64 टीमों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, ग्वालियर, सागर, ब्यावरा राजगढ़ एवं विदिशा जिलों की टीमें ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार एक लाख 11 हजार 1 रुपए नगद रखा गया है, जो दिलीप सेन जर्दा भाजपा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गुना के सौजन्य से प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार ₹55,001 नगद पंकज गोयल लुकवासा वाले श्रीकृष्णा ट्रेडिंग कंपनी गुना की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाज, बॉलर, कीपर, फील्डर एवं मैन ऑफ द सीरीज सहित कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता के संयोजक रविन्द्र रघुवंशी टिल्लू एवं देवेन्द्र सिंह रघुवंशी चिन्टू ने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *