रोटरी क्लब ने लगाया मेडिकल स्क्रीनिंग कैंप, मरीजों की हुई जांच

भास्कर संवाददाता| जामनेर रोटरी क्लब गुना रॉयल और रोटरी क्लब गुना ने संयुक्त रूप से जामनेर में मेडिकल स्क्रीनिंग कैंप लगाया। यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। इसमें जामनेर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। जिला अस्पताल गुना से आई डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. विशाल राठौर, डॉ. आर.एस. राजपूत, डॉ. पूजा धाकड़ और डॉ. निधि धाकड़ ने सेवाएं दीं। स्थानीय डॉक्टर मोहित यादव ने भी मरीजों का परीक्षण किया। टीम ने गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। रोटरी रॉयल के अध्यक्ष सौरभ जैन और सचिव जितेंद्र वर्मा ने बताया कि क्लब का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर के आयोजन में उत्कर्ष सराफ और अभिषेक जैन सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। रोटरी क्लब ने बताया कि मेडिकल मिशन की यहजारी रहेगी। अगला शिविर 1 जनवरी को फतेहगढ़ में लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *