बमोरी| 2 जनवरी को दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए दो शिविर आयोजित होंगे। ये शिविर भारत सरकार की एडीप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत होंगे। पहला शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत भवन झागर में होगा, जिसमें 11 पंचायतें शामिल होंगी। दूसरा शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक जनपद पंचायत बमोरी प्रांगण में होगा, जिसमें 8 पंचायतें शामिल होंगी। शिविर में कृत्रिम अंग, मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र आदि के लिए चिह्नांकन किया जाएगा। दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, यूडीआईडी कार्ड और बीपीएल कार्ड या आय प्रमाणपत्र लाना होगा। वृद्धजनों को आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर और बीपीएल कार्ड या आय प्रमाणपत्र लाना जरूरी होगा।


