न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी गलन ठिठुरन बड़ी:जिले में बादल छाए हुए हल्का कोहरा भी छाया तापमान 16 डिग्री, विजिबिलिटी भी 1500 मीटर दर्ज हुई

कोटा में मकर संक्रांति के बाद से ही सूर्य देव के दर्शन नही हुए गए। 2 दिनों से लगातार जिले में शीत लहर का दौर भी जारी था। वही कोहरा ओर बादल छाए हुए थे। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गलन और ठिठुरन भी बड़ी। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विजिबिलिटी भी बड़ कर 1500 मीटर दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद भी गलन और ठिठुरन बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रो में घना कोहरा बना हुआ है।
हाईवे पर कोहरे बना हुआ है। रोडवेज व अन्य वाहनो की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। वही फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेसहारा, गरीब लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 1500 मीटर दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *